-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Friday, June 1, 2012

पेयजल संकट के लिये 23 जिलों को 2.28 करोड़ आवंटित

 आवंटित राशि में से 25-25 लाख
Bhopal:Thursday, May 31, 2012
  राज्य शासन द्वारा पेयजल की समस्या वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिये 2 करोड़ 28 लाख की राशि अब तक 23 जिलों को आवंटित की जा चुकी है। आवंटित राशि में से 25-25 लाख राजगढ़ और उज्जैन जिले को, 35 लाख खण्डवा को, 20 लाख दमोह,

Read Full Text......

Thursday, May 31, 2012

मुख्यमंत्री ने बावई में लिया सायलो बेग में गेहूँ भंडारण का जायजा

होशंगाबाद जिले के बाबई में
Bhopal:Thursday, May 31, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के बाबई में समर्थन मूल्य पर खरीदे गये गेहूँ का सायलो बेग में किये जा रहे भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी किसानों का गेहूँ आज ही खरीद लिया जाए। उन्होंने किसानों की संख्या अधिक होने पर शाम को टोकन प्रदाय कर गेहूँ क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम आँंचलखेड़ा के कृषक दीपक शर्मा से चर्चा भी की।

Read Full Text......

मध्यप्रदेश में गेहूँ की रिकार्ड खरीदी

 आंकड़ा 81 लाख मी. टन के ऊपर
Bhopal:Thursday, May 31, 2012
मध्यप्रदेश में इस साल किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की रिकार्ड खरीदी हुई है। राज्य सरकार की बेहतर उपार्जन नीति और पर्याप्त व्यवस्थाओं के चलते अधिकाधिक पंजीकृत किसानों ने अपना गेहूँ बेचा है। गेहूँ खरीदी के अंतिम दिन अपरान्ह तक कुल 81 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गई।

Read Full Text......

Monday, May 28, 2012

समर्थन मूल्य पर निरंतर हो रही गेहूँ की खरीदी

 आठ लाख से अधिक किसानों ने बेचा 75.03 लाख मीट्रिक टन गेहूँ
Bhopal:Monday, May 28, 2012
  मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूँ की खरीदी का सिलसिला निरंतर जारी है। अब तक 8 लाख 79 हजार 170 किसानों ने 10 हजार 394 करोड़ रुपये मूल्य का अपना गेहूँ उपार्जन केन्द्रों के जरिए बेचा है। किसानों से अभी तक 75 लाख 3 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। क्रय किये गये गेहूँ में से 64 लाख 39 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का भण्डारण किया जा चुका है।

मध्यप्रदेश में इस साल समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व से ही बेहतर इंतजाम किये गये थे। सरकार की गेहूँ उपार्जन नीति के सफल संचालन के फलस्वरूप प्रतिदिन लगभग दो-सवा दो लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उठाव किया जा रहा है। गेहूँ के लिए बारदानों की अब जिलों में कोई समस्या नहीं रह गई है। खाद्य, नागारिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पारस जैन सहित राज्य शासन द्वारा गेहूँ उपार्जन कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। जिलों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि सभी पंजीकृत किसानों का गेहूँ खरीदा जाए।

Read Full Text......

अनार की व्यवसायिक खेती होगी मध्यप्रदेश में

एक हजार हेक्टेयर का लक्ष्य
Bhopal:Monday, May 28, 2012
  खून बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए अनगिनत खूबियों वाले अनार की व्यवसायिक खेती के लिए अब मध्यप्रदेश भी तैयार हो रहा है। अनार का मूल स्थान ईरान माना जाता है। भारत के महाराष्ट्र में इसकी व्यवसायिक खेती बहुत ज्यादा होती है। गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी अनार की व्यवसायिक खेती की जाती है।

Read Full Text......

Friday, May 25, 2012

समर्थन मूल्य पर अब तक 69.04 लाख मी. टन की खरीदी

मध्यप्रदेश में किसानों को मिल रहा है अपने गेहूँ का वाजिब मूल्य
Bhopal:Thursday, May 24, 2012
  मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में इस साल गेहूँ की भरपूर पैदावार हुई है। गेहूँ की अच्छी फसल से किसानों के चेहरे पर इन दिनों खुशी की लहर देखी जा सकती है। यह खुशी भी ऐसी-वैसी नहीं है, बल्कि दो-गुनी है। ऐसा इसलिए है कि किसान को अब अपनी फसल को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा या उसे उसकी सही कीमत नहीं मिल पा रही, बल्कि इसीलिए कि मध्यप्रदेश सरकार उसके गेहूँ को अच्छी-खासी कीमत चुकाकर खरीद रही है। 

Read Full Text......

Thursday, May 24, 2012

रबी में पम्प कनेक्शनों के भार के मुताबिक लगेंगे ट्रांसफार्मर

 ओव्हर-लोड ट्रांसफार्मर चिन्हित करने के निर्देश
Bhopal:Thursday, May 24, 2012
  राज्य शासन ने रबी सीजन में किसानों को स्थाई तथा अस्थाई पम्प कनेक्शनों के अधिकतम भार के मद्देनजर वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाने का निर्णय लिया है। इसके लिये तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा कार्य-योजना तैयार की गई है। शासन ने ट्रांसफार्मर फेल होने की दर में कमी लाने के लिये इस वर्ष 2 अरब 52 करोड़ 19 लाख रुपये का प्रावधान किया है।

Read Full Text......

Wednesday, May 23, 2012

केन्द्र ने दस लाख के विरुद्ध 2.65 लाख मी. टन गेहूँ ही उठाया

 पारस जैन ने अधिकारियों के साथ की गेहूँ उपार्जन की समीक्षा
Bhopal:Tuesday, May 22, 2012
  खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पारस जैन ने आज मंत्रालय में एक बैठक में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन एवं बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य श्री एंटोनी डीसा, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ श्री अजय तिर्की और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रहास दुबे उपस्थित थे।

Read Full Text......

Thursday, May 17, 2012

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी 56.92 लाख मीट्रिक टन हुई

Bhopal:Wednesday, May 16, 2012
  मध्यप्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी का क्रम निरंतर जारी है। अब तक 6 लाख 55 हजार 992 किसानों से 56 लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों से इसके पूर्व इतनी बड़ी मात्रा में गेहूँ की खरीदी नहीं हुई।

Read Full Text......

उर्वरक के अग्रिम उठाव को अभियान के रूप में लिया जाय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की कृषि विभाग की समीक्षा
Bhopal:Wednesday, May 16, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने खरीफ के लिये उर्वरक के अग्रिम उठाव को अभियान के रूप में लेने तथा रबी फसल के लिए उर्वरक की अग्रिम मांग भी निर्धारित कर केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की त्रैमासिक समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि मंत्री डाँ. रामकृष्ण कुसमरिया, राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम.एम. उपाध्याय भी मौजूद थे।

Read Full Text......

Sunday, May 13, 2012

मप्र में निजी क्षेत्र के प्रथम उपक्रम द्वारा उर्जा उत्पादन शुरू

मुख्यमंत्री द्वारा नरसिंहपुर जिले में 45 मेगावाट के विद्युत सयंत्र का लोकार्पण
Bhopal:Saturday, May 12, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के समीप ग्राम निवारी में निजी क्षेत्र के बी.एल.ए. उपक्रम द्वारा स्थापित विद्युत संयंत्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, विधायकद्वय श्री भैयाराम पटेल और श्रीमती साधना स्थापक भी उपस्थित थे।

Read Full Text......

Saturday, May 12, 2012

प्रदेश के 2313 उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मिलेंगी सुविधाएँ

मुख्य सचिव ने गेहूँ उपार्जन एवं भंडारण कार्य की समीक्षा की
Bhopal:Saturday, May 12, 2012
  मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम ने प्रदेश में हो रहे गेहूँ उपार्जन अभियान की आज मंत्रालय में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से छह जिलों, धार, होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, सीहोर और रायसेन में उपार्जित गेहूँ के खुले भंडारण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इन जिलों के लिए अधिकृत प्रमुख सचिवों ने बगैर बारदानों के गेहूँ के सुरक्षित भंडारण के लिए प्रारंभ किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

Read Full Text......

Wednesday, May 9, 2012

पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत की - राज्य मंत्री

सरपंच  मिल-जुलकर जनहित में विकास के कार्य करवाएँ
Bhopal:Tuesday, May 8, 2012
  ग्रामीण जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की है। पेयजल समस्या वाले गाँवों को चिन्हित कर सूची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उपलब्ध करायें, जिससे परिवहन कर पेयजल की व्यवस्था की जा सके। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने यह निर्देश सोमवार को गुना में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों की बैठक में दिए।

Read Full Text......

Tuesday, May 8, 2012

मण्डी अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रीति से होगा

 (मंत्रि-परिषद के निर्णय)
200 न्यायाधीशों सहित 1500 पद निर्मित
Bhopal:Tuesday, May 8, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज सम्पन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में जनहित में मण्डी अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष रीति से करवाने का निर्णय लिया गया।प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया राज्य शासन ने शुरू कर दी है। ये निर्वाचन मध्यप्रदेश कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के प्रावधान के अनुसार सम्पन्न करवाये जायेंगे। वर्तमान नियमों में कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन का प्रावधान है।

Read Full Text......

मुख्यमंत्री से इजराइल अध्ययन यात्रा पर जा रहे कृषक दल की मुलाकात

दल 12 मई को मुम्बई से इजराइल के लिए प्रस्थान करेगा
Bhopal:Tuesday, May 8, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से आज यहां इजराइल की अध्ययन यात्रा पर जा रहे बीस सदस्यीय कृषक दल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दल के सदस्य प्रदेश के दूत के रूप में यात्रा पर जायं। वहां प्रदेश में चल रहे अच्छे कार्यों की जानकारी पर दें तथा नयी तकनीक सीख कर आयें। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार किसान मित्र सरकार है। आधुनिक कृषि तकनीक का उपयोग कर लाभ उठायें। इस अवसर पर कृषि मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया भी मौजूद थे।

Read Full Text......

किसानों से गेहूँ की उपज की पूरी खरीदी की जायेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में भरोसा दिलाया किसानों को
Bhopal:Monday, May 7, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर उनके गेहूँ की उपज की पूरी खरीदी की जायेगी। गेहूँ खरीदी के लिये प्रदेश में व्यापक इंतजाम किये गये हैं। श्री चौहान आज ग्वालियर में जन-सामान्य और किसानों से चर्चा कर रहे थे।

Read Full Text......

किसान भ्रमित न हो गेहूँ उपार्जन 31 मई तक जारी रहेगा

 बारदाने उपलब्ध , अब तक 46 लाख मी. टन गेहूँ उपार्जित
Bhopal:Monday, May 7, 2012
 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के गेंहूँ उत्पादक किसानों से आग्रह किया है कि वे किसी के बहकावे में न आयें। उनकी फसल समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 100 रूपये की बोनस राशि के साथ खरीद के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है।

Read Full Text......

सिंचाई सुविधा बढ़ने से बढ़ा उत्पादन

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में जल-संसाधन मंत्री  मलैया
Bhopal:Monday, May 7, 2012
  जल-संसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा है कि विभागीय व्यवस्थाओं से इस बार प्रदेश में सिंचाई के लिये किसानों को अंतिम छोर तक समय पर पानी मिला। यह बढ़िया सिंचाई व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि प्रदेश में बम्पर उत्पादन हुआ। श्री मलैया ने विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में यह बात कही।

श्री मलैया ने कहा कि सिंचाई सुविधा और उत्पादन में वृद्धि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। श्री मलैया ने बताया कि शासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 200 हेक्टेयर से अधिक कमाण्ड क्षेत्र की योजनाएँ हाथ में ली गई हैं। अतः 40 से 200 हेक्टेयर की योजनाएँ साध्यता के अनुसार क्रियान्वित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि कछाल एवं महुवर मध्यम सिंचाई योजनाओं को ए.आई.बी.पी. में शामिल करने के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2011 में ए.आई.बी.पी. में 67 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत हुई हैं और 68 योजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृति के लिये भारत सरकार को भेजे गये हैं।
 श्री मलैया ने स्पष्ट किया कि भारत शासन की नीति के अनुसार ए.आई.बी.पी. योजना में आदिवासी एवं सूखा उन्मुख क्षेत्रों के लिये विकासखण्ड को इकाई माना गया है। तहसील को इकाई विषयक निर्णय भारत सरकार को ही लेना है। मंत्री ने बताया कि शासन स्तर से किये गये प्रयासों से भू-अर्जन के लम्बित प्रकरणों में गति आई है तथा इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा भी तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

समिति के सदस्य विधायकों ने जल-संसाधन विभाग द्वारा वन विभाग को दी जाने वाली राशि को पृथक करने की अनुशंसा की। श्री मलैया ने इस प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजे जाने की सहमति दी।

श्योपुर के विधायक श्री ब्रजराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्योपुर एवं गृह गाँव भिण्ड में इस बार अंतिम छोर तक पानी पहुँचने से किसानों में प्रसन्नता रही। उन्होंने इसके लिये विभाग की सराहना की।

बैठक में पायकू के संचालक श्री मनीष सिंह व अशासकीय सदस्यों में श्री रामराव कवड़ेती पाण्डुर्णा, श्री राजकुमार उरमलिया त्यौंथर, श्री धूलसिंह डावर हिरन्या एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Read Full Text......

मार्कफेड ने की 70 करोड़ से अधिक के कृषि यंत्रों की बिक्री

यह निर्धारित लक्ष्य का 117 प्रतिशत है
Bhopal:Monday, May 7, 2012
  राज्य सहकारी विपणन संघ ने पिछले वर्ष किसानों को लगभग 70 करोड़ 22 लाख कीमत के कृषि यंत्रों की बिक्री की। यह निर्धारित लक्ष्य का 117 प्रतिशत है। इस वर्ष मार्कफेड ने 80 करोड़ कीमत के कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध करवाने का कार्यक्रम तैयार किया है।

Read Full Text......

Monday, May 7, 2012

चिचौली में बना गोण्डी सामुदायिक रेडियो केन्द्र

प्रसारण 10 मई से होगा शुरू
Bhopal:Sunday, May 6, 2012
  जनजातीय समुदाय द्वारा संचालित और प्रसारित किया जाने वाला दुनिया का पहला गोण्डी सामुदायिक रेडियो केन्द्र मध्यप्रदेश के चिचौली (बैतूल) में 10 मई से शु होगा। वन्या, आदिम-जाति कल्याण विभाग के सहयोग से शु होने वाले इस रेडियो केन्द्र से आदिवासियों द्वारा अपनी बोली 'गोण्डी' में कार्यक्रमों का प्रसारण किया जायेगा।

Read Full Text......

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio