मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में भरोसा दिलाया किसानों को
Bhopal:Monday, May 7, 2012
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर उनके गेहूँ की उपज की पूरी खरीदी की जायेगी। गेहूँ खरीदी के लिये प्रदेश में व्यापक इंतजाम किये गये हैं। श्री चौहान आज ग्वालियर में जन-सामान्य और किसानों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारदाना की पूर्ति के लिये केन्द्र सरकार से लगातार अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने बारदाने के रूप में प्लास्टिक के बोरे तथा किसानों के पास उपलब्ध बारदाने का उपयोग करने की अनुमति दिये जाने का भी केन्द्र से अनुरोध किया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 31 मई तक खरीदी की जायेगी। सिंचाई सुविधा के विस्तार की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इसके फलस्वरूप ही प्रदेश में गेहूँ की बम्पर पैदावार हुई है।अपराधियों से सख्ती से निपटा जायेगा
कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के भांजे दामाद को गोली मारने वाले अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment