Bhopal:Wednesday, May 16, 2012
मध्यप्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी का क्रम निरंतर जारी है। अब तक 6 लाख 55 हजार 992 किसानों से 56 लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों से इसके पूर्व इतनी बड़ी मात्रा में गेहूँ की खरीदी नहीं हुई।
किसानों से खरीदे गये गेहूँ की कीमत 7988 करोड़ रुपये है। पिछले वर्ष इस अवधि तक लगभग 40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया गया था।
0 comments:
Post a Comment