होशंगाबाद जिले के बाबई में
Bhopal:Thursday, May 31, 2012
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के बाबई में समर्थन मूल्य पर खरीदे गये गेहूँ का सायलो बेग में किये जा रहे भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी किसानों का गेहूँ आज ही खरीद लिया जाए। उन्होंने किसानों की संख्या अधिक होने पर शाम को टोकन प्रदाय कर गेहूँ क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम आँंचलखेड़ा के कृषक दीपक शर्मा से चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबई पहुँच कर किसान के गेहूँ तुलाई की जानकारी प्राप्त कर तौल-काँंटे के बारे में पूछताछ की। उन्होंने सायलो बेग कैम्पस की प्रयोगशाला में गेहूँ की जाँच तथा नापतौल प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कैम्पस में गेहूँ के फीडर पाईन्ट, सायलो ट्राली में जाने वाले गेहूँ और वहाँ से ओगर द्वारा सायलो ट्राली में डाले जाने वाले तथा बेग फीडिंग पाईंट का अवलोकन कर सायलो पद्धति से किये जा रहे गेहूँ के सुरक्षित भंडारण पर संतोष जताया।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के बाबई में समर्थन मूल्य पर खरीदे गये गेहूँ का सायलो बेग में किये जा रहे भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी किसानों का गेहूँ आज ही खरीद लिया जाए। उन्होंने किसानों की संख्या अधिक होने पर शाम को टोकन प्रदाय कर गेहूँ क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम आँंचलखेड़ा के कृषक दीपक शर्मा से चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्ष में भी इसी प्रकार की व्यवस्था को लागू कर सभी किसानों का गेहूँ पूरे संकल्प के साथ खरीदा जायेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आगामी खरीफ के लिए खाद का उठाव करे।
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि यहाँ पर अभी तक किसानों के 15 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का भंडारण किया जा चुका है तथा 25 हजार मीट्रिक टन गेहूँ और रखा जाएगा। संभागायुक्त श्री अरूण तिवारी ने संभाग में 15 लाख मीेट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जानकारी दी।
कंपनी के संचालक श्री अनिल कांडा ने सायलो बेग में भंडारित हो रहे गेहूँ के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री एस.के.मिश्रा, विधायक सर्वश्री गिरिजाशंकर शर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी और अधिकारी उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment