-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Tuesday, June 12, 2012

उर्वरकों के मूल्यों में की गयी अप्रत्याशित वृद्धि केन्द्र वापस ले

 रबी में उर्वरकों के अग्रिम उठाव पर किसानों को ब्याज में मिलेगी छूट
Bhopal:Monday, June 11, 2012
  उर्वरकों के मूल्यों में की गयी अप्रत्याशित वृद्धि केन्द्र शासन द्वारा वापिस ली जाये। इस वृद्धि से किसानों पर कुठाराघात हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहाँ सम्पन्न कृषि केबिनेट की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। इस वृद्धि से उर्वरकों के मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना तक बढ़ गये हैं।

Read Full Text......

Friday, May 25, 2012

समर्थन मूल्य पर अब तक 69.04 लाख मी. टन की खरीदी

मध्यप्रदेश में किसानों को मिल रहा है अपने गेहूँ का वाजिब मूल्य
Bhopal:Thursday, May 24, 2012
  मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में इस साल गेहूँ की भरपूर पैदावार हुई है। गेहूँ की अच्छी फसल से किसानों के चेहरे पर इन दिनों खुशी की लहर देखी जा सकती है। यह खुशी भी ऐसी-वैसी नहीं है, बल्कि दो-गुनी है। ऐसा इसलिए है कि किसान को अब अपनी फसल को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा या उसे उसकी सही कीमत नहीं मिल पा रही, बल्कि इसीलिए कि मध्यप्रदेश सरकार उसके गेहूँ को अच्छी-खासी कीमत चुकाकर खरीद रही है। 

Read Full Text......

Thursday, May 17, 2012

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी 56.92 लाख मीट्रिक टन हुई

Bhopal:Wednesday, May 16, 2012
  मध्यप्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी का क्रम निरंतर जारी है। अब तक 6 लाख 55 हजार 992 किसानों से 56 लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों से इसके पूर्व इतनी बड़ी मात्रा में गेहूँ की खरीदी नहीं हुई।

Read Full Text......

Saturday, May 12, 2012

प्रदेश के 2313 उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मिलेंगी सुविधाएँ

मुख्य सचिव ने गेहूँ उपार्जन एवं भंडारण कार्य की समीक्षा की
Bhopal:Saturday, May 12, 2012
  मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम ने प्रदेश में हो रहे गेहूँ उपार्जन अभियान की आज मंत्रालय में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से छह जिलों, धार, होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, सीहोर और रायसेन में उपार्जित गेहूँ के खुले भंडारण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इन जिलों के लिए अधिकृत प्रमुख सचिवों ने बगैर बारदानों के गेहूँ के सुरक्षित भंडारण के लिए प्रारंभ किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

Read Full Text......

Tuesday, May 8, 2012

मुख्यमंत्री से इजराइल अध्ययन यात्रा पर जा रहे कृषक दल की मुलाकात

दल 12 मई को मुम्बई से इजराइल के लिए प्रस्थान करेगा
Bhopal:Tuesday, May 8, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से आज यहां इजराइल की अध्ययन यात्रा पर जा रहे बीस सदस्यीय कृषक दल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दल के सदस्य प्रदेश के दूत के रूप में यात्रा पर जायं। वहां प्रदेश में चल रहे अच्छे कार्यों की जानकारी पर दें तथा नयी तकनीक सीख कर आयें। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार किसान मित्र सरकार है। आधुनिक कृषि तकनीक का उपयोग कर लाभ उठायें। इस अवसर पर कृषि मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया भी मौजूद थे।

Read Full Text......

किसानों से गेहूँ की उपज की पूरी खरीदी की जायेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में भरोसा दिलाया किसानों को
Bhopal:Monday, May 7, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर उनके गेहूँ की उपज की पूरी खरीदी की जायेगी। गेहूँ खरीदी के लिये प्रदेश में व्यापक इंतजाम किये गये हैं। श्री चौहान आज ग्वालियर में जन-सामान्य और किसानों से चर्चा कर रहे थे।

Read Full Text......

Monday, May 7, 2012

मृतक किसान का विसरा जाँच के लिए भेजा गया

रात्रि में चेकअप के लिए भी गया था मृतक
Raisen:Sunday, May 6, 2012
  रायसेन के कलेक्टर श्री मोहनलाल ने मृतक किसान श्री भगवान सिंह का बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिससे मृत्यु के कारणों का पता लग सके। उन्होंने बताया कि मृत्यु से पूर्व रात्रि 8.30 बजे श्री भगवान सिंह ने एक स्थानीय चिकित्सक से अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया था।

Read Full Text......

Tuesday, April 24, 2012

गेहूँ बेचने किसानों को मोबाइल पर मिल रहा है न्यौता

बेझिझक गेहूँ बेच रहे हैं किसान  कैप भंडारण भी हुआ तेज

Bhopal:Tuesday, April 24, 2012

  समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये पंजीकृत हो चुके किसान बेझिझक खरीदी केन्द्रों पर पहुँचकर गेहूँ दे रहे हैं। अपने मोबाइल फोन पर उन्हें बाकायदा इसका न्यौता मिल रहा है। इसके चलते भीड़-भाड़ का उन्हें सामना भी नहीं करना पड़ रहा है। उधर किसानों से खरीदे जा रहे गेहूँ का कैपों में भण्डारण भी शुरू हो गया है।

Read Full Text......

Saturday, April 21, 2012

गेहूँ खरीदी 30 लाख मी.टन पार, 77.67 प्रतिशत मात्रा भंडारों में

किसानों के बैंक खाते में अब 4,220 करोड़, गेहूँ उपार्जन के बचे सिर्फ 30 दिन

Bhopal:Friday, April 20, 2012

  प्रदेश में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी अभियान के आज से सिर्फ 30 दिन शेष रहेंगे। पिछले 36 दिनों से चल रही इस प्रक्रिया में कुल 30 लाख 74 हजार 273 मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लिया गया है। संबंधित किसानों के बैंक खाते में 4,220 करोड़ 85 लाख 86 हजार रुपये जमा करवाये जा चुके हैं। अब तक उपार्जित गेहूँ की 77.67 प्रतिशन मात्रा गोदामों में पहुँचा दी गई है।

Read Full Text......

Friday, April 20, 2012

किसानों से उपार्जन 20 मई तक

पंजीबद्ध किसानों से गेहूँ खरीदी


Bhopal:Friday, April 20, 2012

  पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की समय-सीमा सभी जिला कलेक्टर को आज भेजे गये निर्देश में तय कर दी गई है। इसके मुताबिक शुरूआती दो चरण में पंजीबद्ध किसानों से 10 मई तक गेहूँ खरीदा जायेगा। इसके बाद अंतिम दौर में 1 से 3 मई तक पंजीबद्ध होने वाले किसानों से 10 से 20 मई तक यह खरीदी की जायेगी। इस दौरान पहले और दूसरे दौर के इन किसानों के बैकलॉग से खरीदी की तिथियाँ भी सुरक्षित रखी जायेंगी।

Read Full Text......

Thursday, January 5, 2012

41 लाख से अधिक किसान हुए क्रेडिट कार्डधारी

मछुआरों एवं कोटवारों को भी मिले क्रेडिट कार्ड
Bhopal:Thursday, January 5, 2012
प्रदेश में किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार सरलतापूर्वक कृषि ऋण मिल सके, इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 41 लाख 64 हजार किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये जा चुके हैं।

Read Full Text......

Friday, December 2, 2011

प्रदेश के दो प्रगतिशील किसानों को राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादक पुरस्कार

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री पवार ने किया सम्मानित
Bhopal:Friday, December 2, 2011
  नई दिल्ली में पिछले दिनों आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने राष्ट्रीय दुग्ध पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान हरदा जिले के ग्राम नीरखी के श्री विनीत पटेल एवं नीमच जिले के ग्राम कुकड़ेश्वर के श्री समरथ लाल पटवा को दिया गया है।

Read Full Text......

Friday, November 4, 2011

किसानों के ऑन-लाइन पंजीयन ने पकड़ी रफ्तार

अब तक 7,274 पंजीकृत, हर रोज़ 800 से 900 पंजीकरण, मार्च तक जारी रहेगा सिलसिला
Bhopal:Thursday, November 3, 2011
प्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य पर सुविधाजनक ढंग से अपनी फसल बेचने के लिये शुरू ऑन-लाइन पंजीयन के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक महीने में ऐसे पंजीकृत किसानों की तादाद 7,274 तक पहुँच चुकी है।

Read Full Text......

Saturday, September 10, 2011

किसानों की हितैषी है राज्य सरकार - आदिम-जाति कल्याण मंत्री

सैलाना में भी शुरू होगा सामुदायिक रेडियो
Bhopal:Friday, September 9, 2011
  आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। किसानों को अब एक प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के गरीब किसानों के खेतों में निःशुल्क सिंचाई कुआँ एवं पम्प लगाकर दिया जा रहा है। कुंवर शाह पिछले दिनों रतलाम जिले के ग्राम पलास, डाबड़ी तथा सैलाना में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।

Read Full Text......

Wednesday, June 30, 2010

सभी किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कृषि ऋण

 मंत्रिपरिषद का निर्णय
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों को वर्ष 2010-11 से सहकारी बैंकों के माध्यम से सभी किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि कृषि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। वर्तमान यह ब्याज दर पांच प्रतिशत है। तीन प्रतिशत ब्याज दर उनके ऋण की देय सामान्य अवधि के लिये निर्धारिक की गई है।

Read Full Text......

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio