पुनर्भरण की ठोस योजना तैयार की जाएगी
Bhopal:Monday, February 27, 2012
जल संसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा कि भू-जल स्तर में प्रतिवर्ष गिरावट आ रही है। यह गहरी चिन्ता का विषय है। इसका अर्थ यह है कि भू-जल का दोहन अधिक है और पुनर्भरण के प्रयास कम हो रहे हैं। भू-जल सर्वेक्षण से प्राप्त आँकड़ों के आधार पर राज्य सरकार भू-जल पुनर्भरण की ठोस योजना तैयार करेगी। राज्य में भू-जल बोर्ड गठन के भी प्रयास किए जाएंगे।