मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की कृषि विभाग की समीक्षा
Bhopal:Wednesday, May 16, 2012
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने खरीफ के लिये उर्वरक के अग्रिम उठाव को अभियान के रूप में लेने तथा रबी फसल के लिए उर्वरक की अग्रिम मांग भी निर्धारित कर केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की त्रैमासिक समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि मंत्री डाँ. रामकृष्ण कुसमरिया, राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम.एम. उपाध्याय भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोदो-कुटकी के अनुसंधान कार्य को गति दी जाए। कोदो-कुटकी के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए केन्द्र सरकार से निरंतर अनुरोध किया जाय। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इस बारे में केन्द्र सरकार को पत्र लिखेंगे।मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने खरीफ के लिये उर्वरक के अग्रिम उठाव को अभियान के रूप में लेने तथा रबी फसल के लिए उर्वरक की अग्रिम मांग भी निर्धारित कर केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की त्रैमासिक समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि मंत्री डाँ. रामकृष्ण कुसमरिया, राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम.एम. उपाध्याय भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को दी गयी सुविधाओं का रेण्डम सर्वेक्षण करवाया जाये। उन्होंने जलवायु, किसानों की जरूरत, मिट्टी आदि की स्थिति के अनुसार व्यवहारिक और लाभप्रद योजनाएँ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुपयोगी योजनाओं को बंद करने को कहा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभाग द्वारा प्रकाशित सफलता की कहानियों के संकलन ‘मध्यप्रदेश-कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना’ का विमोचन भी किया।
बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा गत वर्ष अन्त्योदय मेलों में विभिन्न प्रकार के 55 हजार कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। प्रदेश में मक्का के उन्नत बीजों का व्यापक कार्यक्रम लिया गया है। इस वर्ष कम अवधि और अधिक उत्पादन वाली मक्का की किस्म 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी करने का लक्ष्य है। इसी प्रकार आगामी दो वर्ष में धान की फसल में छिटका पद्धति को पूर्णतः लाइन पद्धति में प्रति स्थापित कर दिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment