-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Tuesday, May 8, 2012

सिंचाई सुविधा बढ़ने से बढ़ा उत्पादन

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में जल-संसाधन मंत्री  मलैया
Bhopal:Monday, May 7, 2012
  जल-संसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा है कि विभागीय व्यवस्थाओं से इस बार प्रदेश में सिंचाई के लिये किसानों को अंतिम छोर तक समय पर पानी मिला। यह बढ़िया सिंचाई व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि प्रदेश में बम्पर उत्पादन हुआ। श्री मलैया ने विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में यह बात कही।

श्री मलैया ने कहा कि सिंचाई सुविधा और उत्पादन में वृद्धि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। श्री मलैया ने बताया कि शासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 200 हेक्टेयर से अधिक कमाण्ड क्षेत्र की योजनाएँ हाथ में ली गई हैं। अतः 40 से 200 हेक्टेयर की योजनाएँ साध्यता के अनुसार क्रियान्वित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि कछाल एवं महुवर मध्यम सिंचाई योजनाओं को ए.आई.बी.पी. में शामिल करने के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2011 में ए.आई.बी.पी. में 67 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत हुई हैं और 68 योजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृति के लिये भारत सरकार को भेजे गये हैं।
 श्री मलैया ने स्पष्ट किया कि भारत शासन की नीति के अनुसार ए.आई.बी.पी. योजना में आदिवासी एवं सूखा उन्मुख क्षेत्रों के लिये विकासखण्ड को इकाई माना गया है। तहसील को इकाई विषयक निर्णय भारत सरकार को ही लेना है। मंत्री ने बताया कि शासन स्तर से किये गये प्रयासों से भू-अर्जन के लम्बित प्रकरणों में गति आई है तथा इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा भी तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

समिति के सदस्य विधायकों ने जल-संसाधन विभाग द्वारा वन विभाग को दी जाने वाली राशि को पृथक करने की अनुशंसा की। श्री मलैया ने इस प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजे जाने की सहमति दी।

श्योपुर के विधायक श्री ब्रजराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्योपुर एवं गृह गाँव भिण्ड में इस बार अंतिम छोर तक पानी पहुँचने से किसानों में प्रसन्नता रही। उन्होंने इसके लिये विभाग की सराहना की।

बैठक में पायकू के संचालक श्री मनीष सिंह व अशासकीय सदस्यों में श्री रामराव कवड़ेती पाण्डुर्णा, श्री राजकुमार उरमलिया त्यौंथर, श्री धूलसिंह डावर हिरन्या एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Read Full Text......

Saturday, May 5, 2012

नहरों के निर्माण कार्य को गति दें

मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की समीक्षा
Bhopal:Friday, May 4, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण परियोजनाओं में बाँधों का निर्माण पूर्ण करने के साथ-साथ नहरों के निर्माण का कार्य भी समानांतर गति से जारी रखने के निर्देश दिए। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में प्राधिकरण की त्रैमासिक समीक्षा कर रहे थे।

Read Full Text......

Friday, May 4, 2012

रबी सिंचाई क्षेत्र 7.50 लाख हेक्टेयर बढ़ा

नई 19 मध्यम परियोजनाएँ चिन्हांकित
Bhopal:Friday, May 4, 2012
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अधिक से अधिक लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत की जायं। सिंचाई में वृद्धि का प्रत्यक्ष परिणाम विभिन्न फसलों के उत्पादन में दिखाई दे रहा है। श्री चौहान आज यहाँ जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

Read Full Text......

Sunday, December 18, 2011

सिंचाई क्षमता हासिल करने का नया कीर्तिमान

हर साल औसतन एक लाख हेक्टेयर बढ़ा रक़बा
Bhopal:Saturday, December 17, 2011
 मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षमता हासिल करने के लिए अपनी सतत कोशिशों के चलते एक नया कीर्तिमान कायम किया है। इसकी बानगी यह है कि पिछले आठ सालों के दौरान हर साल औसतन एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता पैदा की गई है। इस कवायद की कामयाबी इस तथ्य पर आधारित है कि इसके पूर्व आजादी के बाद के 50 सालों में प्रदेश को कुल 21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता हासिल थी। अब कुल सिंचाई क्षमता करीब 29 लाख हेक्टेयर तक जा पहुँची है।

Read Full Text......

Friday, October 28, 2011

294 सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू

30 जिलों में सिंचाई को नई जिन्दगी
Bhopal:Friday, October 28, 2011
  प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की नई कोशिशों के साथ ही बरसों पहले के उन बाँधों, नहरों को सुधारे जाने का काम भी शुरू किया गया है जो जीर्णी-शीर्ण हो चुके थे। इस सिलसिले में 30 जिलों की चुनिंदा 504 परियोजनाओं पर एक साथ काम जारी है। विश्व बैंक से 1 हजार 919 करोड़ रूपयों की सहायता लेकर वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग प्रोजेक्ट के तहत ये काम किये जा रहे हैं।

Read Full Text......

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio