पारस जैन ने अधिकारियों के साथ की गेहूँ उपार्जन की समीक्षा
Bhopal:Tuesday, May 22, 2012
खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पारस जैन ने आज मंत्रालय में एक बैठक में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन एवं बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य श्री एंटोनी डीसा, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ श्री अजय तिर्की और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रहास दुबे उपस्थित थे।
श्री पारस जैन ने बताया कि गत 14 मार्च को भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के संबंध में हुई विशेष बैठक में केन्द्र सरकार की ओर से भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध संचालक श्री सिराज हसन भी मौजूद थे। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से केन्द्र से दस लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उठाव सीधे जिला उपार्जन केन्द्रों से करने का अनुरोध किया गया था।खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पारस जैन ने आज मंत्रालय में एक बैठक में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन एवं बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य श्री एंटोनी डीसा, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ श्री अजय तिर्की और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रहास दुबे उपस्थित थे।
गेहूँ उपार्जन की अब तक सम्पन्न प्रक्रिया के बावजूद भारतीय खाद्य निगम ने मात्र 2 लाख 65 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का ही उठाव किया। इसमें से भी मात्र 71 हजार 400 मीट्रिक टन गेहूँ रेल्वे रेक के माध्यम से भेजा गया है। शेष एक लाख 94 हजार मीट्रिक टन गेहूँ निगम के मध्यप्रदेश स्थित गोदामों में संग्रहीत किया गया है।
श्री जैन ने किसानों के साथ अनियमितताएँ करने वाली सहकारी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने विभिन्न राज्यों के निकटवर्ती जिलों और उनके समीपस्थ स्थित उपार्जन केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा मंडी द्वारा चैक-पोस्ट स्थापित करवाने के निर्देश भी दिये। श्री जैन ने उज्जैन संभाग में बारदानों की कमी की जानकारी मिलने पर तत्काल वहाँ प्लॉस्टिक के बारदानों की व्यवस्था करने को कहा।
श्री पारस जैन ने खुले में पड़े गेहूँ को तत्काल बारदानों में भरवाने को कहा। उन्होंने बताया कि प्लॉस्टिक के बारदानों के प्रदाय से अब बारदानों की कोई कमी नहीं है। प्लॉस्टिक के बारदानों की 2-3 रेल्वे रेक अभी और आ रही हैं। श्री जैन के अनुसार सरकार के बेहतर इंतजाम के फलस्वरूप इस साल गेहूँ की रिकार्ड खरीदी हो रही है। खरीदी के साथ ही गेहूँ के भण्डारण की गति भी तेज की जा रही है। जिलों से प्राप्त शिकायतों का तत्काल मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
बैठक में बताया गया कि अब तक किसानों से समर्थन मूल्य पर 66 लाख 60 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गये गेहूँ में से 57 लाख 56 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का भण्डारण किया जा चुका है। कुल 7 लाख 61 हजार किसानों से 9149 करोड़ मूल्य का गेहूँ खरीदा गया है। बैठक में अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment