आठ लाख से अधिक किसानों ने बेचा 75.03 लाख मीट्रिक टन गेहूँ
Bhopal:Monday, May 28, 2012
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूँ की खरीदी का सिलसिला निरंतर जारी है। अब तक 8 लाख 79 हजार 170 किसानों ने 10 हजार 394 करोड़ रुपये मूल्य का अपना गेहूँ उपार्जन केन्द्रों के जरिए बेचा है। किसानों से अभी तक 75 लाख 3 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। क्रय किये गये गेहूँ में से 64 लाख 39 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का भण्डारण किया जा चुका है।
मध्यप्रदेश में इस साल समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व से ही बेहतर इंतजाम किये गये थे। सरकार की गेहूँ उपार्जन नीति के सफल संचालन के फलस्वरूप प्रतिदिन लगभग दो-सवा दो लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उठाव किया जा रहा है। गेहूँ के लिए बारदानों की अब जिलों में कोई समस्या नहीं रह गई है। खाद्य, नागारिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पारस जैन सहित राज्य शासन द्वारा गेहूँ उपार्जन कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। जिलों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि सभी पंजीकृत किसानों का गेहूँ खरीदा जाए।

0 comments:
Post a Comment