-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Saturday, April 21, 2012

गेहूँ खरीदी 30 लाख मी.टन पार, 77.67 प्रतिशत मात्रा भंडारों में

किसानों के बैंक खाते में अब 4,220 करोड़, गेहूँ उपार्जन के बचे सिर्फ 30 दिन

Bhopal:Friday, April 20, 2012

  प्रदेश में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी अभियान के आज से सिर्फ 30 दिन शेष रहेंगे। पिछले 36 दिनों से चल रही इस प्रक्रिया में कुल 30 लाख 74 हजार 273 मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लिया गया है। संबंधित किसानों के बैंक खाते में 4,220 करोड़ 85 लाख 86 हजार रुपये जमा करवाये जा चुके हैं। अब तक उपार्जित गेहूँ की 77.67 प्रतिशन मात्रा गोदामों में पहुँचा दी गई है।


सर्वाधिक 7.70 लाख मी.टन गेहूँ खरीदी नर्मदापुरम् संभाग में

इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा 7 लाख 70 हजार 182 मी.टन गेहूँ खरीदी नर्मदापुरम् संभाग में दर्ज हुई है। इसके बाद भोपाल संभाग में 7 लाख 9 हजार 60 मी.टन, उज्जैन 6 लाख 9 हजार 172 मी.टन, इंदौर 4 लाख 54 हजार 112 मी.टन, जबलपुर 1 लाख 71 हजार 440 मी.टन, सागर 1 लाख 45 हजार 434 मी.टन, ग्वालियर 1 लाख 39 हजार 403 मी.टन, चम्बल 66 हजार 340 मी.टन, रीवा 8,510 मी.टन और शहडोल संभाग में 624 मी.टन गेहूँ खरीदा गया है।

सबसे ज्यादा किसान उज्जैन संभाग के

सीजन में उज्जैन संभाग खरीदी को लेकर अब तीसरे नम्बर पर जरुर आ गया है, लेकिन सबसे ज्यादा 78 हजार 674 किसानों ने गेहूँ यहीं बेचा है। इसके बाद भोपाल 64 हजार 680, नर्मदापुरम् 60 हजार 847, इंदौर 58 हजार 707, सागर 29 हजार 432, जबलपुर 18 हजार 649, ग्वालियर 17 हजार 599, चम्बल 7,993, रीवा 1,608 और शहडोल संभाग में अब तक 149 किसानों ने इस बेचना का फायदा उठाया है।

0 comments:

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio