रात्रि में चेकअप के लिए भी गया था मृतक
Raisen:Sunday, May 6, 2012
रायसेन के कलेक्टर श्री मोहनलाल ने मृतक किसान श्री भगवान सिंह का बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिससे मृत्यु के कारणों का पता लग सके। उन्होंने बताया कि मृत्यु से पूर्व रात्रि 8.30 बजे श्री भगवान सिंह ने एक स्थानीय चिकित्सक से अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया था।
कलेक्टर ने बताया कि डॉक्टर ने श्री भगवान सिंह को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। किन्तु वह भर्ती न होेकर घर चले गए थे। उन्होंने दिवंगत श्री सिंह के परिवारजन को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। कलेक्टर ने बिसरा जांच के बाद प्राप्त होने वाले प्रतिवेदन के आधार पर वस्तुस्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि 5-6 मई की दरम्यानी रात मृतक श्री भगवान सिंह की बरनी जागीर मानपुर में अपने घर में मृत्यु हो गई थी।रायसेन के कलेक्टर श्री मोहनलाल ने मृतक किसान श्री भगवान सिंह का बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिससे मृत्यु के कारणों का पता लग सके। उन्होंने बताया कि मृत्यु से पूर्व रात्रि 8.30 बजे श्री भगवान सिंह ने एक स्थानीय चिकित्सक से अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया था।
0 comments:
Post a Comment