2163 समितियों को 5.73 करोड़ की राशि जारी,
Bhopal:Monday, December 5, 2011
प्रदेश में अगले रबी सीजन के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी को लेकर सरकार पहले से सभी इंतजाम सुनिश्चित कर रही है। इसी कड़ी में गेहूँ खरीदी का समूचा रिकार्ड पुख्ता करने का फैसला भी इस साल अंजाम दिया जा रहा है। इस संबंध में सभी जरूरी सूचनाएँ कम्प्यूटर में हर रोज दर्ज होंगी। यह कार्रवाई प्रत्येक सरकारी समिति के जरिये पूरी की जायेगी।
राज्य सरकार ने इसके लिए गेहूँ खरीदने वाली कुल 2,163 सहकारी समितियों में से प्रत्येक को 26 हजार 500 रुपए के मान से कुल 5 करोड़ 73 लाख 19 हजार 500 रुपए की राशि मंजूर की है। इस रकम को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने समितियों को दो दिन पहले जारी भी कर दिया है। समितियों को यह आज़ादी दी गई है कि वह इस राशि से कम्प्यूटरीकरण के लिये जरूरी हॉर्डवेयर खुद खरीद लें। यही नहीं, राज्य सरकार इस मकसद को पूरा करने के लिये सीजन के 4 महीनों के लिये प्रत्येक समिति को 1-1 डॉटा-एन्ट्री ऑपरेटर भी उपलब्ध करवाने जा रही है।प्रदेश में अगले रबी सीजन के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी को लेकर सरकार पहले से सभी इंतजाम सुनिश्चित कर रही है। इसी कड़ी में गेहूँ खरीदी का समूचा रिकार्ड पुख्ता करने का फैसला भी इस साल अंजाम दिया जा रहा है। इस संबंध में सभी जरूरी सूचनाएँ कम्प्यूटर में हर रोज दर्ज होंगी। यह कार्रवाई प्रत्येक सरकारी समिति के जरिये पूरी की जायेगी।
फर्जीवाड़े की नहीं होगी गुँजाइश
खाद्य आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई गेहूँ खरीदी प्रक्रिया में किसी भी संभावित फर्जीवाड़े को पूरी तरह खत्म करने के मकसद से की जा रही है। इसके जरिये हर सहकारी समिति प्रतिदिन खरीदी का लेखा-जोखा कम्प्यूटर पर दर्ज करेगी। राज्य सरकार ने प्रदेश के गेहूँ बेचने वाले किसानों का ऑन-लाइन पंजीयन पहले से शुरू कर दिया है। इन किसानों से ही गेहूँ खरीदा जायेगा। खरीदी में किसी भी गड़बड़ी की आशंका अब इसलिए नहीं रहेगी कि संबंधित किसान की कुल ज़मीन, उत्पादित फसल का रकबा और इसकी बेची जाने वाली मात्रा की जानकारी पंजीयन के जरिये हासिल की जा रही है। इसके अलावा किसान का नाम और पूरा पता भी इस जानकारी में शामिल होगा।
रनर-ऑपरेटर की सहूलियत भी
राज्य सरकार हर 4 से 5 सहकारी समितियों के बीच एक रनर-ऑपरेटर भी उपलब्ध करवाने जा रही है। यह ऑपरेटर उनसे संबंधित समितियों के खरीदी केन्द्र से प्रतिदिन की जानकारी जुटाकर इन समितियों को देंगे। गेहूँ खरीदी सीजन में इन्हें दिनभर खरीदी केन्द्रों पर चलित इकाई के रूप में सक्रिय रहकर यह जानकारी प्राप्त करनी होगी। यही नहीं, इनके द्वारा हासिल किये जाने वाले आँकड़ों का प्रतिदिन तहसीलदारों द्वारा सत्यापन और प्रमाणीकरण भी किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment