प्रदेश में किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध हो
Bhopal:Wednesday, December 7, 2011
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने आज विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध होने की सतत मॉनीटरिंग की जाये। संबंधित रैक प्वाइंटों पर यूरिया खाद पहुँचने की जानकारी जिले के उप संचालक से प्राप्त करें।
डॉ. कुसमरिया ने कहा कि जिलों में खाद वितरण की व्यवस्था का दायित्व कलेक्टर को सौंपा गया है। उनके निर्देशन में उप संचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला पंजीयन अधिकारी खाद वितरण की व्यवस्था संभाल रहे हैं। रैक पाईंट से यूरिया संबंधित सोसायटी में शीघ्र पहुँचाया जाये। खाद वितरण में अनियमितता करने पर सख्त कार्रवाई करें। खाद वितरण में काला-बाजारी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करें।किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने आज विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध होने की सतत मॉनीटरिंग की जाये। संबंधित रैक प्वाइंटों पर यूरिया खाद पहुँचने की जानकारी जिले के उप संचालक से प्राप्त करें।
डॉ. कुसमरिया ने कहा कि खाद पहले सेवा सहकारी समितियों से संबंधित किसानों को प्राप्त हो इसकी पूरी जवाबदारी संस्था के समिति प्रबंधक की रहेगी। बैठक में कस्टम हायरिंग सुविधा, जैविक कृषि, किसानों को प्रदाय किए जाने वाले मिनीकिट बीज वितरण पर चर्चा की गई।
बैठक में उप कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एस.के. उपाध्याय, संचालक कृषि अभियांत्रिकी श्री राजीव चौधरी, संयुक्त संचालक
कृषि श्री वी.एस. धुर्वे, श्री विजय पंडित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment