-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Tuesday, December 20, 2011

मुख्यमंत्री प्रदेश को देश का पहला जैविक प्रदेश बनाने को संकल्पित

डॉ. कुसमरिया द्वारा जैविक खेती प्रशिक्षण का शुभारंभ
Bhopal:Monday, December 19, 2011 
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश को देश का पहला जैविक प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है। इन संकल्पों में प्रथम जैविक विश्वविद्यालय की स्थापना और औषधीय फसलों को प्रोत्साहित करना व कृषक उपज मंडियों में उनके विपणन की व्यवस्था करना शामिल है। यह बात डा. कुसमरिया ने गत दिवस कटनी जिले के वनांचल के मनोहर करौंदी ग्राम में जैविक प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में कही।
कृषि मंत्री डा. कुसमरिया ने महर्षि आश्रम में आयोजित जैविक प्रशिक्षण में किसानों को अवगत कराया कि जैविक पद्धति से खेती करने से लागत में कमी आती है और फसलों का उत्पादन भी बढ़ता है। इसलिए अब हमें जैविक खेती पद्धति पर वापस होना है। मध्यप्रदेश में जैविक खेती अपनाने की सलाह कृषकों को सतत दी जा रही है। कृषि विभाग द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। शासन द्वारा केंचुआ, नाडेप, गोबर खाद के लिए अनुदान सहायता कृषकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। जो किसान भाई जैविक खेती कर रहे हैं, उनके फसल उत्पादन में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

प्रशिक्षण के बाद डा. कुसमरिया , विधायक श्री मोती कश्यप एवं जन-प्रतिनिधियों के साथ लगभग 200 से अधिक कृषकों ने आश्रम में हो रही जैविक खेती का अवलोकन भी किया।

0 comments:

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio