-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Thursday, December 8, 2011

एक लाख मी. टन से ज्यादा धान की खरीद

 साढ़े पाँच लाख मी.टन धान खरीदी की तैयारियाँ
Bhopal:Wednesday, December 7, 2011
  प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक 1 लाख 10 हजार 116 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। राज्य सरकार मौजूदा सीजन में 5 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने के सारे इन्तजाम सुनिश्चित कर चुकी है। इस साल भी धान की खरीदी पर 50 रूपये प्रति क्विटल बोनस किसानों को दिया जा रहा है। पिछले साल 21 करोड़ 40 लाख रूपये का बोनस बाँटा गया था। पिछले ख्ररीफ सीजन और और मौजूदा सीजन में अब तक कुल 5 लाख्र 13 हजार 786 मी.टन चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बाँटे जाने के लिए प्राप्त हो चुका है।
खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन ने आज धान खरीदी की फिर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बोई गई धान की सभी औसत अच्छी किस्में समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। भण्डारण, परिवहन के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं और संबंधित जिलों को दिए गए खरीदी के लक्ष्यों के मुताबिक पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। श्री जैन के मुताबिक इस सीजन में कुल 5.50 लाख मी. टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से 2.80 लाख मी. टन धान राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और 2.70 लाख मी. टन धान राज्य सहकारी विपणन संघ के माध्यम से खरीदा जायगा। राज्य सरकार द्वारा लगातार तीसरे साल दिए जा रहे बोनस के चलते धान उत्पादक किसान उत्साहित हैं और इसके मद्देनजर पिछले साल खरीदे गए कुल धान की तुलना में इस साल 28.50 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। पिछले साल कुल 4.28 लाख मी.टन धान खरीदा गया था जो कि इसके पूर्व के 5 वर्षों में सबसे ज्यादा था। केवल बोनस के रूप में ही किसानों को 21करोड़ 40 लाख रूपये की राशि बाँटी गई थी।

591 केन्द्रों पर खरीदी जारी

किसानों की सहूलियत देखते हुए इस बार शुरू से ही सभी 591 केन्द्रों पर धान की खरीदी की जा रही है। ताजा स्थिति में 6 दिसम्बर तक राज्य आपूर्ति निगम 30 हजार 581 मी.टन और राज्य सहकारी विपणन संघ 79 हजार 535 मी. टन धान खरीद चुके हैं। खरीदा का सिलसिला फिलहाल 31 जनवरी 2012 तक जारी रहेगा।

पिछले खरीफ सीजन और मौजूदा सीजन में अब तक कुल 5लाख 13 हजार 786 मी. टन चावल प्राप्त हो चुका है। इसमें से 2 लाख 74 हजार 466 मी. टन धान से बना चावल (सीएमआर) और 2लाख 39 हजार 320 मी. टन लेव्ही चावल शामिल है। इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जा रहा है।

0 comments:

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio