भटेरा में विषमुक्त वैदिक खेती सेमीनार में शामिल हुए मंत्री श्री बिसेन
Bhopal:Monday, April 23, 2012
सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने गौ-वंश संरक्षण के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। श्री बिसेन रविवार को बालाघाट जिले के ग्राम भटेरा में विषमुक्त वैदिक खेती पर केन्द्रित सेमीनार में बोल रहे थे।
श्री बिसेन ने कहा कि रासायनिक खाद के अंधाधुंध उपयोग से खेती पर विपरीत असर पड़ा है और जमीन की उर्वरा शक्ति कम हुई है। उन्होंने कहा कि गौ-पालन बढ़ने से जैविक खेती स्वतः बढ़ेगी। श्री बिसेन ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की चर्चा करते हुए बताया कि राज्य भर में इसके लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं।
इस वर्ष प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिये 5,250 प्राथमिक सहकारी समितियों को निःशुल्क जमीन दिये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सहकारिता से जुड़े पदाधिकारियों से इस कार्य में आवश्यक पहल करते हुए सहयोग करने का आग्रह किया।
विकास कार्यों का लोकार्पण
मंत्री श्री बिसेन ने बालाघाट की नगरीय बस्ती में सड़क मार्ग पर विद्युत लाइन के विस्तार का लोकार्पण किया। श्री बिसेन ने नगर की एक अन्य बस्ती में लगभग साढ़े आठ लाख से निर्मित नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने पार्षदों से शहर को सुंदर बनाने के लिये एकजुट होकर प्रयास करने के लिये कहा।

0 comments:
Post a Comment