-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Wednesday, April 25, 2012

गेहूँ खरीदी ने पकड़ा जोर, पिछले साल से 60 प्रतिशत ज्यादा

3.78 लाख किसानों के खाते में 4768 करोड़


Bhopal:Monday, April 23, 2012

  प्रदेश में समर्थन मूल्य योजना में गेहूँ बेचने वाले किसानों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। खरीदी के जोर पकड़ने के नतीजे में पिछले साल की तुलना में अभी ही इसमें 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हासिल कर ली गयी है। अब तक गेहूँ देने वाले 3 लाख 78 हजार 10 किसानों के बैंक खाते में 4768 करोड़ 58 लाख की धनराशि जमा करवा दी गई है। इस मुहिम के 20 मई तक पूरी होने के दौरान समूची प्रक्रिया पर 20 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किये जाने का अनुमान लगाया गया है।


इस योजना में पिछले साल प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी 49 लाख 86 हजार मीट्रिक टन खरीद दर्ज हुई थी। लेकिन, इस साल प्रदेश एक विशाल लक्ष्य की ओर जाते हुए इस रिकार्ड को भी तोड़ने जा रहा है। बीते साल जहाँ 23 अप्रैल तक 22 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया था। वहीं इस साल उक्त अवधि में यह आँकड़ा 34 लाख 42 हजार 202 मीट्रिक टन जा पहुँचा है।

20 हजार करोड़ खर्च का अनुमान

राज्य सरकार इस साल गेहूँ खरीदी में नये इतिहास को रचने की तैयारियाँ कर रही है। यह उम्मीद की गई है कि ई-उपार्जन प्रक्रिया के बतौर किये जा रहे पहले प्रयोग में पंजीकृत किये गये 14 लाख 20 हजार से ज्यादा किसानों से 80 लाख मीट्रिक टन के आसपास खरीदी होगी। इसके मुताबिक तुलवाई, बारदाने, किसानों को भुगतान और भण्डारण के सभी जरूरी इंतजाम करने की हर मुमकिन और किसी भी स्तर की कोशिशें की जा रही हैं। इस समूचे काम पर यद्यपि 20 हजार करोड़ खर्च किये जाने का अनुमान लगाया गया है। इसके बावजूद मुहिम पर लगातार आगे बढ़ा जा रहा है।

अब कुल 2193 खरीदी केन्द्र पर यह कारवाई जारी है। विभिन्न क्षेत्र में किसानों की आमद लगातार बढ़ने के मद्देनज़र शेष कुल 120 खरीदी केन्द्र भी जल्द शुरू होने की उम्मीद की गई है।

0 comments:

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio