प्रदेश में किसानों से धान समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। किसानों के लिए राज्य सरकार ने सुविधा मुहैया कराई है, धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राजस्व अधिकारियों को 3-3 केन्द्रों की जिम्मेवारी सौंपी जाये वे खरीदी व परिवहन पर सतत नजर रखें।
परिवहन में लगे ट्रांसपोटर्स भी व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाये। धान खरीदी कर किसानों को पर्ची आवश्यक रूप से दी जाये। इस आशय के निर्देश शनिवार को जबलपुर में पशुपालन मंत्री श्री अजय विश्नोई ने धान खरीदी की समीक्षा के दौरान दिए।उन्होंने कहा धान खरीदी की सहकारी समिति की लिमिट 20 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये की जाये। श्री विश्नोई ने कहा कि अब समितियां धान भण्डारण के लिए गोदाम में भेजने के साथ ही जानकारी फेक्स द्वारा निगम कार्यालय को भेजे।
इस व्यवस्था से किसानों को राशि भुगतान में विलंब नहीं होगा।परिवहन के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिये गये हैं कि अनुबंधकर्त्ता द्वारा समय-सीमा में उठाव नहीं करने पर समितियां परिवहन कराने स्वतंत्र होगी। इस संबंध में समिति प्रबंधकों से भी चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि धान की 2 लाख टन खरीदी की गई है इसमें से 17 हजार 846 मैट्रिक टन धान का परिवहन कर लिया गया है। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
बैठक में बताया गया कि धान की 2 लाख टन खरीदी की गई है इसमें से 17 हजार 846 मैट्रिक टन धान का परिवहन कर लिया गया है। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
0 comments:
Post a Comment