50.88 लाख हैक्टर में सोयाबीन बोया गया
खरीफ बोवनी की शुरूआत भले ही कुछ पिछड़ गई हो लेकिन वर्तमान परिदृश्य काफी संतोषजनक दिखाई दे रहा है। सामान्य खरीफ फसलों के कुल क्षेत्रफल 104.05 लाख हैक्टर में से 89.2 प्रतिशत, 92.77 लाख हैक्टर में बोवाई हो चुकी है
और अभी भी कुछ फसलों में बोवाई की जा रही है। खरीफ फसलों की बोवाई का कुल लक्ष्य 108.25 लाख हैक्टर रखा गया है जबकि गत वर्ष बोवाई कुल 106.11 लाख हैक्टर में हुई थी।सोयाबीन की बोवाई में वर्षा बाधक बनी और जहां प्रायः एक सप्ताह में बोवाई हो जाया करती है, इस बार रूक-रूक सोयाबीन बोया गया। इसके बावजूद अपने सामान्य रकबे 46.47 लाख हैक्टर से आगे निकलकर 50.88 लाख हैक्टर में सोयाबीन बोया गया है। यह सामान्य क्षेत्र का 109.5 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में 51.74 लाख हैक्टर सोयाबीन बोया गया था।
अपने सामान्य क्षेत्रफल को पार कर आगे निकलने वाली अन्य फसलें तुअर, मूंग और कपास हैं। तुअर का सामान्य क्षेत्रफल 3.10 लाख हैक्टर है जिसकी तुलना में 3.33 लाख हैक्टर बोवनी हुई है जो कि सामान्य क्षेत्र के 107 प्रतिशत से अधिक है।

मूंग लगभग 82 हजार हैक्टर सामान्यतः बोई जाती है, जिसका रकबा इस मौसम में बढ़कर 87 हजार हैक्टर हो चुका है, जो सामान्य की तुलना में 111.5 प्रतिशत है। वहीं कपास की बोवाई अपने सामान्य क्षेत्रफल 5.97 की तुलना में 103.8 प्रतिशत यानि 6.20 लाख हैक्टर हुई है। कपास का यह क्षेत्र गत वर्ष बोये गये क्षेत्र 6.12 लाख हैक्टर से भी ज्यादा है।
यद्यपि इस बढ़े हुए क्षेत्रफल के कारण कुछ फसलों का क्षेत्र कम भी हुआ है। विशेष रूप से धान, बाजरा और कोदांे कुटकी जैसी अनाज फसलों में फिल्हाल बोया गया क्षेत्रफल कम है। दलहन फसलों में उड़द का रकबा अभी थोड़ा कम है।

तिलहनों में मूंगफली और तिल थोड़ा कम है। जबकि सोयाबीन की अच्छी बोवाई के कारण तिलहन फसलों का रकबा सामान्य से 105 प्रतिशत है जबकि दलहन फसलें अपने सामान्य क्षेत्रफल के 95.6 प्रतिशत तक बोयी जाने का अनुमान है। अभी भी खरीफ फसलों की बोवाई छिटपुट जारी है और वर्षा की नई बौछारों से अधिक क्षेत्र में बोवाई की संभावनाएं जागी हैं।
मौसम विभाग के हवाले से ताजी सूचना प्राप्त होने तक प्रदेश के 3 जिलों में अधिक वर्षा, 17 जिलों में सामान्य वर्षा और 30 जिलों में अल्प वर्षा हुई है।
मौसम विभाग के हवाले से ताजी सूचना प्राप्त होने तक प्रदेश के 3 जिलों में अधिक वर्षा, 17 जिलों में सामान्य वर्षा और 30 जिलों में अल्प वर्षा हुई है।
0 comments:
Post a Comment