सोयाबीन की बुवाई का लक्ष्य 53.50 लाख हेक्टर
प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई अब तक 86 लाख हेक्टर से अधिक रकबे में हो चुकी है। सोयाबीन की बुवाई भी अब अच्छी स्थिति में पहुंचकर 47.83 लाख हेक्टर तक पहुंच चुकी है जो उसके सामान्य रकबे 46.47 लाख हेक्टर से ज्यादा है।
इस वर्ष सोयाबीन की बुवाई का लक्ष्य 53.50 लाख हेक्टर रखा गया है, जबकि विगत वर्ष इसी अवधि में 49.75 लाख हेक्टर में सोयाबीन बोया गया था। धान की रोपाई का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है। अनुकूल मौसम मिलने के साथ-साथ धान का रौपा खेत में लगाया जा रहा है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बोए गए धान का रकबा 7.94 लाख हेक्टर तक पहुंच चुका है। गत वर्ष इस समय तक 8.20 लाख हेक्टर में धान की बोवाई हुई थी। सामान्य रूप से प्रदेश में धान का क्षेत्रफल 16.79 लाख हेक्टर है।

ज्वार की बोवाई गत वर्ष इस अवधि में बोए गए 3.49 लाख हेक्टर से कुछ ज्यादा 3.51 लाख हेक्टर है। वहीं मक्का अपने सामान्य क्षेत्रफल 8.69 लाख हेक्टर के मुकाबले 7.82 लाख हेक्टर में बोई जा चुकी है। यह रकबा अभी और बढ़ने की संभावना है।
अनाज फसलों की बोवाई का क्षेत्रफल गत वर्ष की तुलना में लगभग बराबरी से चल रहा है। विगत वर्ष इसी समय तक कुल अनाज फसलें 22.07 लाख हेक्टर में बोई जा चुकी थी और इस वक्त अब तक 21.27 लाख हेक्टर में बोवाई किया जाना अनुमानित है।
प्रमुख दलहन फसलों में तुअर 2.67 लाख हेक्टर, उड़द 4.18 लाख हेक्टर तथा मूंग 0.72 लाख हेक्टर में बोई गई है। इस प्रकार कुल दलहन रकबा 7.68 लाख हेक्टर तक पहुंच गया है। इसी क्रम में कपास अपने सामान्य क्षेत्र 5.97 लाख हेक्टर की तुलना में 6.09 लाख हेक्टर में बोया जा चुका है। अभी तक तिलहन अपने सामान्य रकबे 51.67 लाख हेक्टर की तुलना में अब तक 50.97 लाख हेक्टर में बोई गई है।

0 comments:
Post a Comment