-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Monday, June 28, 2010

जैविक खेती अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बने

कृषक प्रशिक्षण गृह का लोकार्पण
किसान कल्याण मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा है कि जैविक खेती को अपनाकर किसान कृषि के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है। राज्य सरकार जैविक खेती करने वाले किसानों को हरसम्भव मदद देगी।
डॉ. कुसमरिया पिछले दिनों भिण्ड जिले के रावतपुरा सरकार धाम में मण्डी निधि से निर्मित कृषक प्रशिक्षण गृह के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मण्डी निधि से निर्मित होने वाले महिला कृषक प्रशिक्षण गृह का भूमिपूजन किया गया। लोकार्पण समारोह में गृह रावतपुरा सरकार धाम के श्री रविशंकर महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे।

कृषि राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कृषकों का आव्हान किया कि वे प्रदेश की तरक्की के लिए जैविक पद्धति को अपनाये। उन्होंने खेती में रसायन उर्वरक के बढ़ते उपयोग के कारण हो रहे दुष्परिणामों की जानकारी दी।

जैविक खाद वितरित

कृषि विकास मंत्री डॉ. कुसमरिया एवं कृषि राज्यमंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम टोला में किसानों को जैविक खाद वितरित की। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जैविक खाद के फायदों के बारे में जानकारी दी।

1 comments:

संगीता पुरी said...

अच्‍छी दिशा में जा रहे हें !!

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio