खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money
My Great Web page
Tuesday, June 24, 2014
निजी निवेशकों के माध्यम से गोदाम निर्माण की योजना
खेती—किसानी(संवाददाता)। प्रदेश में भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिये भारतीय खाद्य निगम द्वारा 10 वर्षीय गारंटी योजना में निजी निवेशकों के माध्यम से गोदाम निर्माण की योजना के प्रथम चरण में 21 जगह पर 2 लाख 93 हजार 200 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। योजना में निजी निवेशकों को 10 वर्ष की अवधि तक अनाज भण्डारण की गारंटी दी गई है। योजना में मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
Read Full Text......
Labels: Agriculture, april, cn, June-2014, sagar
Thursday, April 26, 2012
प्रति हेक्टेयर उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें
रीवा-शहडोल संभाग में रबी की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Bhopal:Thursday, April 26, 2012
रबी वर्ष 2011-12 में शहडोल संभाग में उत्पादन में 21 प्रतिशत और उत्पादकता प्रति किलोग्राम प्रति हेक्टेयर 24.12 प्रतिशत की और रीवा संभाग में उत्पादन में 22 प्रतिशत और उत्पादकता में प्रति हेक्टेयर किलोग्राम में 18 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह जानकारी रीवा और शहडोल संभाग में रबी की समीक्षा और खरीफ की तैयारी संबंधी बैठक में दी गई। सतना में सम्पन्न इस बैठक की अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम.एम. उपाध्याय ने की।
रबी सीजन में वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी
इस वर्ष 252 करोड़ की राशि की जायेगी खर्च
Bhopal:Wednesday, April 25, 2012
राज्य शासन ने रबी मौसम में स्थापित वितरण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार आने से ट्रांसफार्मर खराब होने तथा जलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। शासन ने अस्थाई तथा स्थाई पम्प कनेक्शनों के अधिकतम भार को ध्यान में रखते हुए वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाने का निर्णय लिया है।
ऊर्जा राज्य मंत्री 10 मई से लेंगे फीडर सेपरेशन कार्य स्थल-निरीक्षण का जायजा
फीडर स्थापना कार्य में गति लाने के निर्देश
Bhopal:Wednesday, April 25, 2012ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार राजेन्द्र शुक्ल ने फीडर स्थापना कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि वे दस मई को फीडर सेपरेशन कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि फीडर सेपरेशन राज्य शासन का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। श्री शुक्ल आज रीवा में विद्युत मण्डल अधिकारियों तथा निर्माण कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ रीवा में फीडर सेपरेशन की समीक्षा कर रहे थे।
मप्र में 30 अप्रैल तक बारदाना आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करे
सुधार न होने पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री एवं सांसद देंगे धरना
New Delhi:Wednesday, April 25, 2012
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक कर प्रदेश में प्रचलित गेहूँ उपार्जन में बारदानों की कम आपूर्ति और उपार्जित गेहूँ के केन्द्र द्वारा उठाव की समस्याओं के संबंध में चर्चा की।
ओला वृष्टि प्रभावित किसानों को राहत राशि शीघ्र वितरित होगी - मुख्यमंत्री
सरकार ने आरबीसी के प्रावधानों में संशोधन किया
Bhopal:Wednesday, April 25, 2012
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला पीड़ित किसानों की सरकार हर-संभव मदद करेगी। श्री चौहान आज दतिया प्रवास के दौरान किसानों से चर्चा कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि ओला वृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने वाले किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता के लिए सरकार ने आरबीसी के प्रावधानों में संशोधन किया है। सर्वे का कार्य पूरा होते ही राहत राशि भी शीघ्र वितरित की जाएगी।
Read Full Text......
Wednesday, April 25, 2012
जैविक खेती के लिये गौ-वंश जरूरी
भटेरा में विषमुक्त वैदिक खेती सेमीनार में शामिल हुए मंत्री श्री बिसेन
Bhopal:Monday, April 23, 2012
सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने गौ-वंश संरक्षण के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। श्री बिसेन रविवार को बालाघाट जिले के ग्राम भटेरा में विषमुक्त वैदिक खेती पर केन्द्रित सेमीनार में बोल रहे थे।
गेहूँ खरीदी ने पकड़ा जोर, पिछले साल से 60 प्रतिशत ज्यादा
3.78 लाख किसानों के खाते में 4768 करोड़
Bhopal:Monday, April 23, 2012
प्रदेश में समर्थन मूल्य योजना में गेहूँ बेचने वाले किसानों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। खरीदी के जोर पकड़ने के नतीजे में पिछले साल की तुलना में अभी ही इसमें 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हासिल कर ली गयी है। अब तक गेहूँ देने वाले 3 लाख 78 हजार 10 किसानों के बैंक खाते में 4768 करोड़ 58 लाख की धनराशि जमा करवा दी गई है। इस मुहिम के 20 मई तक पूरी होने के दौरान समूची प्रक्रिया पर 20 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किये जाने का अनुमान लगाया गया है।
किसानों को गेहूँ बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो-सहकारिता मंत्री
सतना में आयोजित बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की समीक्षा
Bhopal:Tuesday, April 24, 2012
सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिये। उन्होंने गेहूँ खरीदी केन्द्र पर पेयजल के पर्याप्त इंतजाम किये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। श्री बिसेन सोमवार को सतना में आयोजित बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सांसद श्री गणेश सिंह भी मौजूद थे।
Tuesday, April 24, 2012
गेहूँ बेचने किसानों को मोबाइल पर मिल रहा है न्यौता
बेझिझक गेहूँ बेच रहे हैं किसान कैप भंडारण भी हुआ तेज
Bhopal:Tuesday, April 24, 2012
समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये पंजीकृत हो चुके किसान बेझिझक खरीदी केन्द्रों पर पहुँचकर गेहूँ दे रहे हैं। अपने मोबाइल फोन पर उन्हें बाकायदा इसका न्यौता मिल रहा है। इसके चलते भीड़-भाड़ का उन्हें सामना भी नहीं करना पड़ रहा है। उधर किसानों से खरीदे जा रहे गेहूँ का कैपों में भण्डारण भी शुरू हो गया है।
मप्र को रबी सीजन में 35 मेगावॉट बिजली मिलेगी
पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और पीटीसी के बीच हुआ पीपीए
Bhopal:Monday, April 23, 2012
मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और पावर ट्रेडिंग कार्पोरेशन के मध्य आज जबलपुर में एक पॉवर परचेस एग्रीमेंट हस्ताक्षरित किया गया। इसके अनुसार मध्यप्रदेश को पीटीसी के माध्यम से टोरेंट पावर कंपनी लिमिटेड के 347.5 मेगावाट स्थापित क्षमता के उनोसूजेन (यूएनओएसयूजीइएन) गैस आधारित विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली बिजली में से 35 मेगावाट बिजली अगले रबी सीजन में दिसंबर 2012 से प्राप्त होने लगेगी।
Saturday, April 21, 2012
मनरेगा में हर माह हो रही जिलों की रैंकिंग
जिला पंचायत सीईओ के कार्यों का होगा मूल्यांकन
Bhopal:Saturday, April 21, 2012
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में प्रदेश के सभी जिलों में किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है। मूल्यांकन 14 बिन्दुओं के अंतर्गत किए गए कार्यों के आधार पर किया जा रहा है। माह मार्च के परफॉरमेंस अनुसार शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर है, वहीं मंडला अंतिम स्थान पर है। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती अरूणा शर्मा ने कहा कि अब हर माह जिलों की रैंकिंग होगी।
गेहूँ खरीदी 30 लाख मी.टन पार, 77.67 प्रतिशत मात्रा भंडारों में
किसानों के बैंक खाते में अब 4,220 करोड़, गेहूँ उपार्जन के बचे सिर्फ 30 दिन
Bhopal:Friday, April 20, 2012
प्रदेश में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी अभियान के आज से सिर्फ 30 दिन शेष रहेंगे। पिछले 36 दिनों से चल रही इस प्रक्रिया में कुल 30 लाख 74 हजार 273 मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लिया गया है। संबंधित किसानों के बैंक खाते में 4,220 करोड़ 85 लाख 86 हजार रुपये जमा करवाये जा चुके हैं। अब तक उपार्जित गेहूँ की 77.67 प्रतिशन मात्रा गोदामों में पहुँचा दी गई है।
Friday, April 20, 2012
किसानों से उपार्जन 20 मई तक
पंजीबद्ध किसानों से गेहूँ खरीदी
Bhopal:Friday, April 20, 2012
पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की समय-सीमा सभी जिला कलेक्टर को आज भेजे गये निर्देश में तय कर दी गई है। इसके मुताबिक शुरूआती दो चरण में पंजीबद्ध किसानों से 10 मई तक गेहूँ खरीदा जायेगा। इसके बाद अंतिम दौर में 1 से 3 मई तक पंजीबद्ध होने वाले किसानों से 10 से 20 मई तक यह खरीदी की जायेगी। इस दौरान पहले और दूसरे दौर के इन किसानों के बैकलॉग से खरीदी की तिथियाँ भी सुरक्षित रखी जायेंगी।
Thursday, April 19, 2012
अब प्रतिदिन औसतन सवा लाख मी. टन गेहूँ खरीद
3,880 करोड़ रुपये हो चुके हैं किसानों के नाम, 28.50 लाख मी. टन गेहूँ उपार्जित
Bhopal:Wednesday, April 18, 2012
प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से समर्थन मूल्य पर हर रोज औसतन सवा लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा जा रहा है। इस रफ्तार के कायम रहने की सूरत में शेष 32 दिन में लगभग 70 लाख मीट्रिक टन तक गेहूँ खरीदी की संभावना है। इज़ाफा होने पर यह मात्रा 74 लाख मीट्रिक टन के आसपास पहुँचेगी। आज तक 28 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा जाकर किसानों के बैंक खाते में 3,880 करोड़ रुपये भी जमा करवा दिये गये हैं।
Monday, April 9, 2012
किसानों के खाते में 2,000 करोड़ से ज्यादा जमा
समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद 152 करोड़ से ज्यादा का सिर्फ बोनस, 15.26 लाख मी. टन हुआ उपार्जन
Bhopal:Monday, April 9, 2012
प्रदेश के गेहूँ उत्पादक किसानों के खाते में इस वर्ष अब तक दो हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हो गई है। इसमें राज्य सरकार के बोनस की रकम ही 152 करोड़ रुपये शामिल हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक 26 दिन की इस प्रक्रिया में 15 लाख 26 हजार 347 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जा चुका है।
Read Full Text......
Bhopal:Monday, April 9, 2012
प्रदेश के गेहूँ उत्पादक किसानों के खाते में इस वर्ष अब तक दो हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हो गई है। इसमें राज्य सरकार के बोनस की रकम ही 152 करोड़ रुपये शामिल हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक 26 दिन की इस प्रक्रिया में 15 लाख 26 हजार 347 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जा चुका है।
Subscribe to:
Posts (Atom)