बालाघाट जिले में किसानों को 123 करोड़ रूपये का भुगतान
Bhopal:Sunday, January 22, 2012
बालाघाट मध्यप्रदेश में सर्वाधिक धान उत्पादक जिले के रूप में पहचाना जाता है। जिले में एक नवम्बर 2011 से प्रारंभ हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी रिकार्ड 11 लाख 20 हजार क्विंटल के आँकड़े तक पहुँच गई है। किसानों को धान खरीदी के बदले अब तक 1 अरब 23 करोड़ 87 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।
जिले में लगभग 58 हजार किसानों से धान की खरीदी की गई है। खरीदी की गई धान में से 8 लाख 50 हजार क्विंटल धान का परिवहन कर सुरक्षित रूप से गोदामों तक पहुँचाया जा चुका है। जिले में 31 जनवरी तक धान की खरीदी की जाना है। सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा उत्पादित धान की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment