-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Monday, December 28, 2009

जैविक विधि से खेती को हरसंभव मदद दी जायेगी - किसान कल्याण मंत्री डा. कुसमरिया

अप्रवासी भारतीय ने प्रदेश की जैविक नीति के संबंध में जानकारी ली
मध्यप्रदेश के निवासी श्री प्रदीप जैन जो अमेरिका के शिकागो के नजदीक विंड लैंड में पिछले दो साल से जैविक विधि से खेती कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने भोपाल प्रवास के दौरान किसान कल्याण मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया से मिलकर प्रदेश में बनायी जा रही जैविक नीति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किसान कल्याण मंत्री डा. कुसमरिया ने कहा कि प्रदेश में जैविक विधि से खेती करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जायेगी।किसान कल्याण मंत्री डा. कुसमरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में लगभग चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक विधि से खेती की जा रही है। यह रकबा पूरे देश का एक तिहाई के करीब है। प्रदेश को जैविक राज्य बनाने की दृष्टि से शीघ्र ही जैविक नीति की घोषणा की जाने वाली है। 
अमेरिका की नागरिकता प्राप्त कर चुके श्री प्रदीप जैन और उनकी पत्नी श्रीमती लीसा जैन ने बताया है कि शिकागो के नजदीक विंड लैंड में वे पिछले दो वर्षों से जैविक विधि से खेती कर रहे हैं। खेतों में रसायन खाद के बढ़ते उपयोग के कारण विदेशों में जैविक विधि से पैदा किये गये अनाज की मांग बढ़ी है। वे अपने दो एकड़ के कृषि फार्म में जैविक विधि से सब्जी, फल एवं अनाज की विभिन्न किस्में प्राप्त कर रहे हैं।
किसान कल्याण मंत्री डा. कुसमरिया से समर्पण महिला विकास केन्द्र मण्डला की श्रीमती प्रीति पटेल ने भी मुलाकात कर उन्हें मण्डला एवं डिण्डोरी जिले में आदिवासी किसानों द्वारा जैविक खेती किये जाने की जानकारी दी। श्रीमती प्रीति पटेल ने बताया कि उनका संगठन आदिवासी क्षेत्रों में किसानों को जैविक खेती से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। 
नैनपुर ब्लॉक में 50 आदिवासी परिवार 1/4-1/4 एकड़ के क्षेत्र में अपने उपयोग के लिये अनाज एवं फल-सब्जी खुद पैदा कर रहे हैं। यह आदिवासी परिवार मजदूरी करने के बाद जो राशि मिलती है उसका उपयोग अन्य कार्यों में कर रहे हैं, ऐसे करने से उनकी माली हालत में सुधार आया है।
श्री प्रदीप जैन ने कृषि विकास मंत्री डा. कुसमरिया के साथ भोपाल के नजदीक कृषि विभाग के फन्दा कृषि फार्म को देखा। कृषि फार्म के प्रभारी श्री मनोहर दिलवारिया ने बताया कि इस फार्म में रसायन खाद एवं जैविक विधि से खेती की जा रही है। यहां फार्म में आने वाले किसानों को दोनों विधियों रसायन खाद एवं जैविक खाद से की गयी खेती के अंतर को दिखाया जा रहा है। 
कृषि फार्म में वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप कम्पोस्ट, गोबर स्लेरी, ग्रीन मेनरिंग आदि विधियों का उपयोग हो रहा है। इस फार्म में बीज प्रक्रिया केन्द्र भी है। प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के किसानों के दल जैविक खेती एवं जैविक खाद तैयार करने की विधि को देखने के लिये आते हैं।
किसान कल्याण मंत्री डा. कुसमरिया ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक गांव में एक-एक आदर्श जैविक कृषि फार्म तैयार किये जाने के निर्देश दिये हैं।

0 comments:

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio