-->


Jai Kisan,Bharat Mahaan


दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

.

खत पढ़ों और घर बैठै 9 हजार रूपए महीना कमाओ Read Email & Get Money

My Great Web page

Monday, August 31, 2009

प्रदेश के किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 100 रूपये बोनस

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रबी मौसम 2009-10 के लिये गेहूं के समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों को 100 रूपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह घोषणा आज सीहोर जिले के आष्टा तहसील मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी के प्रांगण में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा अनावरण समारोह में की।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008-09 के रबी मौसम में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 50 रूपये का बोनस दिया गया था। वर्ष 2009-10 के लिये रबी फसलों के समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार द्वारा आगामी फरवरी माह में घोषित किये जायेंगे।
श्री चौहान ने कहा कि खेती को लाभदायी व्यवसाय बनाने की राज्य सरकार की प्राथमिकता के अंतर्गत प्रदेश में अनेक किसान हितैषी फैसले लिये गये हैं। वर्तमान में देश में मध्यप्रदेश पहला राज्य है जो किसानों को कृषि कार्यों के लिये तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया करवा रहा है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड के अध्यक्ष श्री रमाकान्त भार्गव, स्थानीय विधायक श्री रणजीतसिंह गुणवान, सीहोर विधायक श्री रमेश सक्सेना और अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read Full Text......

Saturday, August 29, 2009

Kharif Crop Area Reduced In MP

मध्य प्रदेश में अवर्षा से उत्पन्न स्थिति के कारण खरीफ के फसलों के क्षेत्र में लगभग छह लाख हेक्टेयर की कमी आई है। राज्य शासन ने केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है।
प्रदेश में सोयाबीन 51 लाख हेक्टेयर में
प्रदेश में सोयाबीन 51 लाख हेक्टेयर में, धान 11.4 लाख हेक्टेयर में, मक्का 8.3 लाख हेक्टेयर में, ज्वार चार लाख हेक्टेयर तथा कपास 6.6 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। पांच लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अल्प वर्षा के कारण धान की रोपाई नहीं की जा सकी है। देश में इस साल धान की बुवाई क्षेत्र में लगभग 57 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।

Read Full Text......

Saturday, August 1, 2009

बुंदेलखण्ड मे सोयाबीन पर फिर मंडराने लगा है कीट प्रकोप का खतरा

बुंदेलखण्ड मे सूखे जैसे हालातों से जूझ रही सोयाबीन की फसल की मुश्किलें कम होतीं नजर नहीं रहीं हैं। कृषि विभाग द्वारा कीट रोग के बढ़ने की आंशका जताने से ही किसानों की नींद उड ने लगी है। सूखे की मार से सोयाबीन को बचाने की जुगत मे लगे अंचल के किसानों को अब फसल को कीट प्रकोप से बचाने के लिए भी मशक्कत करनी पड रही है।
उपसंचालक कृषि एवं अन्य अधिकारियों के एक दल ने हाल ही मे संभाग के कुछ क्षेत्रों का दौरा कर किसानों के खेतों मे सोयाबीन की फसल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद दल ने मौसम के मौजूदा हालातों का हवाला देते हुए किसानों को सचेत किया है कि संभाग के अन्य जिलों छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ के मुकाबले सागर जिले में कीट रोग का प्रकोप बढ सकता है।
निरीक्षण दल को सागर जिले के विकासखण्ड राहतगढ के ग्राम भापेल, सीहोरा, भैसा, चंन्द्रपुरा मे फसलों के मुआयने पर कुछ खेतों मे इल्ली (सेमी लूपर) व कुछ खेतों मे कॉलरराड रोग का संक्रमण नजर आया है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कीट का हमला खतरे की रेखा से नीचे होने की वजह से इससे जैविक उपायों के जरिए निपटा जा सकता है। इसके लिए किसानों को नीम के तेल के घोल व जैविक कीटनाशक बावेरिया के घोल का छिड काव करना चाहिए साथ ही खेतों मे टी आकार की डेढ -दो दर्जन लकडि यां लगाना फायदेमंद साबित होगा।
चंद्रपुर गांव मे कॉलरारराड रोग के संक्रमण होने की वजह से सोयाबीन के पौधे मुरक्षाकर सूख रहे हैं। उपसंचालक कृषि विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक जो किसान बीजों का उपचार नहीं कर पाए हैं वे एक किलो ट्राईकोडरमा को ५० किलों सड ी हुई गोबर खाद के साथ ६-७ दिन मिलाकर रखें व निंदाई के समय खेतों मे मिला कर फसल का बचाव कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों को कीट प्रकोप से निपटने के लिए ''समन्वित नाशी जीव प्रबंधन'' अपनाने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि वर्ष २००७-०८ मे भी बुंदेलखण्ड में सूखे व कीट प्रकोप की वजह से सोयाबीन की फसल लगभग पूरी तरह से तबाह हो गई थी। इसके चलते प्रदेश सरकार को पीड़ित किसानों के लिए करोड ों रुपए क्षतिपूर्ति के रुप मे बांटने पड े थे। जबकि इस साल पिछले साल के करीब ३ लाख के मुकाबले ४ लाख हैक्टैयर के रकबे मे सोयाबीन की फसल ली जा रही है।

Read Full Text......

ADMARK

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Blog template by mp-watch.blogspot.com : Header image by Admark Studio